फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: दो दिन में होंगी पांच हजार शादियां, शुभ मुहूर्त पर पूजा करने वालों के लिए राजयोग की है संभावना

Tue, 29 Apr 2025 06:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अक्षय तृतीया के अवसर पर 29 अप्रैल की शाम 5.31 से लेकर 30 अप्रैल की दोपहर तक तृतीया का मान रहेगा। इस दौरान सोना खरीदने और पूजा करने पर विशेष लाभ होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसी तिथि में त्रेतायुग का प्रारंभ भी हुआ था। इसमें विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार आदि सभी कार्य किए जा सकते हैं। इस बार सहालग में शहर में इसी तिथि पर पांच हजार शादियां हो रही हैं। 29 अप्रैल की शाम 5:31 से लेकर 30 अप्रैल दोपहर 2:12 बजे तक तृतीया का मान रहेगा। इसके चलते दो दिन में शहर में करीब पांच हजार शादियां होंगी।

विज्ञापन


उप्र कैटरिंग एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 29 और 30 अप्रैल को शहर में करीब पांच हजार शादियां होनी हैं। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 से 30 अप्रैल दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं
विज्ञापन


यह भी पढ़े- UP News: स्लीपर सेल को फंडिंग कर रहे साइबर अपराधी, जांच में होश उड़ाने वाला खुलासा; पाकिस्तान-दुबई से आती रकम


अक्षय तृतीया के इस विशेष दिन पर शनि, शुक्र, बुध और राहु ग्रह मीन राशि में स्थित होंगे, जिससे मालव्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राज योग और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। चंद्रमा वृषभ राशि में बृहस्पति के साथ रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होंगे। रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।

परशुराम जयंती आज
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म वैशाख माह की तृतीया तिथि पर प्रदोष काल में हुआ था। प्रदोष व्यापनि तृतीया 29 अप्रैल (आज) को परशुराम जयंती के रूप में मनाई जाएगी।

विज्ञापन

पूजा का मुहूर्त प्रात: 05:29 से दिन में 12:04 बजे तक

भगवान विष्णु के नर नारायण, हयग्रीव का अवतार इसी दिन हुआ था। भगवान ब्रह्मा के पुत्र अक्षय कुमार का जन्म भी इसी दिन हुआ था। श्री बद्रीनारायण के पट भी इसी दिन खुलते हैं और वृंदावन में श्रीबिहारी जी के चरणों के दर्शन वर्ष में इसी दिन होते हैं। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पूजा का मुहूर्त प्रात: 05:29 से दोपहर 12:04 बजे तक श्रेष्ठ है। इस दिन किया गया दान अक्षय यानि की जिसका क्षय न हो माना जाता है।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना आदि खरीदने का समय मंगलवार 29 अप्रैल को शाम 5:31 से 30 अप्रैल को सुबह 05:29 तक रहेगा। बुधवार 30 अप्रैल को प्रात: 5:29 से दोपहर 2:12 बजे तक श्रेष्ठ है। महंगी धातु नहीं खरीद सकते हैं तो मिट्टी का मटका या फिर पीतल की वस्तु, पीली सरसों, केसर, हल्दी की गांठ आदि भी खरीद सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें