फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बिल्डर पर 25 लाख की जीएसटी दबाने पर छापा, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Mon, 28 Feb 2022 09:00 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसआईबी की टीम ने सोमवार को हजरतगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। बिल्डर पर जीएसटी जमा न करने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाणिज्य कर विभाग का छापा पड़ गया। दरअसल, एक बिल्डर ने फ्लैट बेचने पर खरीदारों से जो जीएसटी वसूल किया, वह शत-प्रतिशत सरकारी खजाने में जमा नहीं किया। बिल्डर ने जीएसटी की लगभग 25 लाख की रकम को दबा लिया। बिल्डर का होटल व्यवसाय भी है।

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी  (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने सोमवार को रामकुमार प्लाजा स्थित बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की। यहीं से होटल व्यवसाय का भी संचालन किया जाता है। एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी में दो भाइयों की फर्म ने सेलिब्रिटी गार्डेन सहित कई निर्माण किये थे।

बिल्डर ने इस गोल्फ सिटी के फ्लैट बेचने पर खरीदारों से जो जीएसटी वसूल की वह पूरा सरकार के खजाने में नहीं पहुंचा। इसका खुलासा तब हुआ, जब बिल्डर के रिटर्न की जांच की गई तो अनियमितता पकड़ में आई। इसी सिलसिले में अफसरों की टीम ने बिल्डर के कार्यालय में दस्तक देकर कारोबारी दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


अब तक फौरी जांच में बिल्डर द्वारा 25 लाख रुपये की सरकारी रकम को दबाने का मामला पकड़ा जा चुका है। उम्मीद है कि ये रकम और बढ़ सकती है। व्यापक जांच करने के लिए रिटर्न के दस्तावेजों को सीज करके साथ ले आए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें