वैसे कुत्ते का काटना तो एक मामूली घटना है। ऐसी बातें अक्सर आप सुनते जरूर होंगे, लेकिन कुत्ते के काटने पर कोई उसे गोली मार दे...। यकीनन ऐसा आपने नहीं सुना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
वाक्या लखनऊ के ही एक इलाके का है। जहां रविवार सुबह एक दरोगा को कुत्ते ने काट लिया। इस बात से दरोगा जी इतने बौखला गए कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल कर उसे गोली ही मार दी।
विज्ञापन
3 of 5
इलाके में जिसने भी ये घटना सुनी वो दंग रह गया। वहीं मोहल्ले में गोली चलने से लोगों में हड़कंप मच गया।
4 of 5
लखनऊ के चिनहट मटिहारी के आदर्श नगर में रहने वाले दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह इस समय बाराबंकी पुलिस ऑफिस में तैनात हैं। आदर्श नगर स्थित अपने घर से वह सुबह बाहर निकले तो गली में घूमने वाले आवारा कुत्ते ने उन्हें काट लिया।