दिल्ली से आई श्याम छवि का स्वागत कर नाचते श्रद्धालु। -आयोजक
लखनऊ। श्रीश्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय उत्सव से पूर्व बृहस्पतिवार को दिल्ली से श्याम छवि लखनऊ पहुंची।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छवि का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल ने छवि को सिर पर धारण कर स्टेशन से ऐशबाग स्थित श्याम ज्योत मंडल कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भक्त भजनों पर झूमते नजर आए।
एक दिन विश्राम के बाद 20 फरवरी को मल्ल राजवंश के राजदरबार में बाबा की छवि श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित की जाएगी। प्रतिवर्ष सचिन गोयल दिल्ली से लखनऊ श्याम छवि लेकर आते हैं।
मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार प्रत्येक एकादशी को छवि का स्नान श्याम कुंड में कराया जाता है और एक रात्रि के लिए खाटू श्याम मंदिर में विराजमान रखा जाता है।