फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Twin: लखनऊ की श्वेता ने तैयार किया अपना ही डिजिटल ट्विन, AI अवतार क्रिएटर श्रेणी में मिला दूसरा स्थान

Thu, 17 Apr 2025 10:07 AM IST
ishwar ashish अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के अलीगंज की रहने वाली श्वेता ने अपना ही डिजिटल ट्विन तैयार किया है। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित वेब्स 2025 के अंतर्गत क्रिएट इन इंडिया चैलेंज में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
श्वेता की वास्तविक तस्वीर (बाएं) और डिजिटल ट्विन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरा सोचिए, कोई हूबहू आपके जैसा हो जो आपकी फोन कॉल्स का जवाब आपकी ही आवाज में दे, वो भी आपके कहे अनुसार। आप जो भी ड्रेस या ज्वैलरी पहनना चाहते हैं, उसे खुद पहनकर दिखा सके और लोग समझें कि आपने ही पहना है। सब संभव है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से। लखनऊ की निवासी एक युवती श्वेता ने अपना ही डिजिटल ट्विन तैयार किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित वेब्स 2025 के अंतर्गत क्रिएट इन इंडिया चैलेंज में उन्हें इसके लिए दूसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन


श्वेता चौधरी शहर के अलीगंज की रहने वाली हैं। पिता राजवर्धन चौधरी और चाचा प्रभाकर वर्धन चौधरी अधिवक्ता हैं। श्वेता इस समय जमशेदपुर में हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित वेब्स 2025 के अंतर्गत क्रिएट इन इंडिया चैलैंज-सीजन में 32 विभिन्न श्रेणियों में 85 हजार से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने भाग लिया था। नौ अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया। एआई अवतार क्रिएटर चैलेंज श्रेणी में उन्हें दूसरा स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: अब यूपी के कस्बों में शुरू होंगी सिटी बसें, निजी ई-बस संचालकों को दिया जाएगा मौका; तय होगी पार्किंग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: दस से चालीस दिन के अंदर उद्योगों को दी जाए पर्यावरण एनओसी, होगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुनर्गठन


श्वेता का दावा है कि वह देश की पहली महिला डिजिटल ट्विन क्रिएटर हैं। बीबीडी विवि से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और मैसूर से एमबीए करने के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में करीब तीन साल तक काम किया। इसके बाद अपनी रूचि के क्षेत्र फैशन और टेक्नोलॉजी में कॅरिअर बनाने का निर्णय लिया। यहीं से उनके डिजिटल अवतार की यात्रा शुरू हुई। श्वेता के पति दिव्य रोहिला जमशेदपुर में टाटा स्टील में काम करते हैं।

एआई से डरें नहीं, सीखें और लाभ उठाएं
श्वेता का मानना है कि लोगों में एआई को लेकर काफी डर है, जो गलत है। लोगों को डर है कि एआई हमारी नौकरियां ले जाएगा? लेकिन सच ये है कि एआई एक अवसर भी है। एआई से डरें नहीं बल्कि इसका लाभ उठाएं। बोलीं- मैंने यह अवतार इसलिए बनाया, क्योंकि मैं यह दिखाना चाहती थी कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में महिलाओं के लिए कोई बंद दरवाज़ा नहीं है।

विज्ञापन

ऐसे काम करती है डिजिटल ट्विन

श्वेता ने बताया कि मेरे कंप्यूटर पर मेरी डिजिटल ट्विन मनचाहे कपड़े पहन सकती है। मैं इसका इस्तेमाल विज्ञापन क्षेत्र में करती हूं। कंपनियां मुझे सिर्फ कपड़े की फोटो भेजते हैं और मैं उसे मनचाहे आकर में पहनाकर किसी भी जगह खड़ा कर उसकी फोटो को भेज सकती हूं। उन्होंने बताया कि मुझसे पहले डिजिटल इमेज तो क्रिएट की गई हैं लेकिन इससे पहले किसी ने अपनी ही डिजिटली ट्विन नहीं तैयार की। आगे चैट बाक्स के जरिये यह डिजिटल ट्विन मेरी ही आवाज में मेरी फोन कॉल्स को भी रिसीव कर मेरे मनमुताबिक जवाब दे सकेगी।

एक से चार मई के बीच मुंबई में मिलेगा अवॉर्ड
इस उपलब्धि के लिए श्वेता को मुंबई के जीओ वर्ल्ड सेंटर में एक से चार मई के बीच होने वेब्स 2025 के दौरान वेब्स क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन्हें न केवल अपने डिजिटल अवतार को प्रदर्शित करने का एक विशेष मंच मिलेगा, बल्कि उन्हें देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों, इनोवेटर्स और विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग करने का अवसर भी मिलेगा। वे पिचिंग सेशंस, पैनल डिस्कशंस, मास्टर क्लासेस और कई कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें