फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने नहीं सुनी शटलर समृद्धि की अपील, आखिर छूट गई परीक्षा

Sat, 10 Mar 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शटलर समृद्घि सिंह
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा व जूनियर वर्ग में इंटरनेशनल शटलर समृद्घि सिंह को राहत देने से यूपी बोर्ड ने इन्कार कर दिया है। अंडर 19 वर्ग में भारतीय टीम का हिस्सा समृद्घि इस वक्त जर्मनी में है।
विज्ञापन


इस कारण शनिवार को दोबारा होने वाली विज्ञान की परीक्षा नहीं दे पाएगी। ऐसे में गुजारिश की थी कि उसके लिए हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा 15 मार्च के बाद कराई जाए।

लेकिन बोर्ड ने तर्क दिया है कि परिषद के विनियमों के अनुसार परीक्षार्थी का अहित नहीं हो रहा है। डालीगंज स्थित ब्राइट वे इंटर कॉलेज की छात्रा समृद्घि सिंह ने न्यू हैदराबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह योनेक्स डच ओपन और जर्मन ओपन 2018 जूनियर ग्रांड प्री में प्रतिभाग लेने नीदरलैंड और जर्मनी को रवाना हो गई। यहां 11 मार्च तक मैच होंगे।
विज्ञापन

नहीं हो रहा परीक्षार्थी का अहित

- फोटो : डेमो
20 फरवरी को आयोजित विज्ञान की परीक्षा रद होने से समृद्घि ने यूपी बोर्ड से अपनी परीक्षा 15 मार्च के बाद कराने की गुजारिश की थी।

जिले के जिन 69 केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई उसमें समृद्घि सिंह का भी केंद्र है। लेकिन यूपी बोर्ड ने उसकी गुजारिश को मानने से इन्कार कर दिया है।

बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने भेजे गए पत्र के माध्यम से कहा कि परिषद की विनियम के अनुसार उसका अहित नहीं हो रहा है। छह विषय में से किसी एक में यदि कोई परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण होता है तो उसे हाईस्कूल में फेल नहीं किया जाता।

वह चाहे तो अनुत्तीर्ण विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में दे सकता है। यदि कोई दो विषय में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे फेल करार कर दिया जाता है।

वह दो में से किसी एक अनुत्तीर्ण विषय की परीक्षा जुलाई में दे सकता है। बोर्ड सचिव ने कहा कि यदि समृद्घि पांच विषय में उत्तीर्ण होगी तो उसे फेल नहीं माना जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें