फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला में चलेंगी 500 भगवा शटल बसें, किराया भी नहीं देना होगा

Tue, 16 Oct 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 500 भगवा शटल बसें चलाएगा। श्रद्धालुओं को मेला घूमने के दौरान बस में सफर करने पर किराया भी नहीं देना होगा। परिवहन निगम के सूत्रों के अनुसार 15 दिसंबर तक कुल 650 कुंभ स्पेशल बसें इलाहाबाद सहित अन्य परिक्षेत्र को हस्तांतरित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


इनमें 500 भगवा शटल बसें निगम की कानपुर स्थित कार्यशाला में और 150 अन्य बसें आउटसोर्सिंग के जरिये बनाई जा रही हैं। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि राज्य सरकार शटल बसों को तैयार करने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की मदद देगी। शटल बसें सिर्फ इलाहाबाद में चलेंगी।

कानपुर कार्यशाला में रोजाना बन रहीं चार बसें
कानपुर कार्यशाला के एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का निर्देश है कि शटल बसें जल्द से जल्द बनाकर कुंभ मेला समिति को सौंप दी जाएं। इसे देखते हुए दिन-रात काम चल रहा है। कानपुर की दो कार्यशालाओं में रोजाना दो-दो यानी चार शटल बसें तैयार हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में होंगे सरकार की उपलब्धियों के स्लोगन

भगवा शटल बसों में सरकार की उपलब्धियों के स्लोगन लिखे होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बस का भगवा रंग किस डिजाइन में होगा, इसके प्रस्ताव पर दो बार चर्चा हो चुकी है, हालांकि इसे फाइनल नहीं किया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें