फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आलमबाग बस स्टैंड के स्ट्रक्चर की शटरिंग गिरी, कई मजदूर घायल

Thu, 05 Oct 2017 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्‍थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार की महत्वपूर्ण योजना थ्रीपी मॉडल के तहत नीचे बस अड्डा और ऊपर मॉल बनाने के दौरान उस वक्त सबसे बड़ी लापरवाही उजागर हुई, जब निर्माणाधीन आलमबाग बस अड्डे के स्ट्रक्टर के निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग गिर गई। शटरिंग गिरने से बस अड्डे  के परिसर में कार्य करने वाले मजदूरों में भगदड़ मच गई। जिससे कुल 12 मजदूर घायल हो गये।
विज्ञापन


जिसमें चार मजदूर शटरिंग के मलबे में दबकर और आठ भगदड़ के दौरान चोटिल हो गये। हादसे के बाद भी न तो कोई परिवहन निगम का अफसर और न ही बस अड्डे  के निर्माण का ठेका लेने वाली शालीमार कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। चीख-पुकार के बीच एक ऑपरेटर ने जेसीबी मशीन से मलबे मे दबे चार मजदूरों को बाहर निकालकर उपचार के लिए लोक बंधु अस्पताल भेजा गया। घायल मजदूरों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बृहस्पतिवार शाम चार बजे बस अड्डा परिसर में चार मजदूर किशन, मुकेश, राजकुमार निवासी बाराबंकी एवं बाबू निवासी बंगाल दूसरे तल पर निर्माण कार्य की ढलाई कर रहे थे। अचानक शटरिंग के नट बोल्ट ढीले होने का पता चला तो मजदूर उसे कसने लगे, लेकिन चूक के चलते  शटरिंग गिर गई जिससे मजदूर मलबे में दब गये। इस घटना से बस अड्डे के परिसर में  अन्य साइड पर कार्य कर रहे 200 मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते आठ मजदूरों को चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दबे मजदूरों को जेसीबी ने निकाला

- फोटो : amar ujala
शटरिंग गिरने के बाद बस अड्डे के परिसर में कार्य करने वाले अधिकतर मजदूर भाग गये। जो मजदूर बचे थे उन्होंने मलबे में दबे मजदूरों को जेसीबी मशीन से निकाल करके लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद किशन, मुकेश, राजकुमार को छुट्टी दे दी ,जब कि बाबू दे रात तक भर्ती रहा। किशन ,राजकुमार एवं मुकेश को सिर, हाथ एवं पैर में चोट आई थी। जबकि बाबू के सिर के अलावा शरीर के कई अंग में चोट लगी।

शालीमार का ठेका
शालीमार कंपनी ने परिवहन निगम से नीचे बस अड्डा और ऊपर माल बनाने का अनुबंध किया है। यानी शालीमार कंपनी ने निर्माण कार्य का ठेका लिया है। लेकिन शालीमार कंपनी ने स्ट्रक्टर कार्य को ठेका अकस्वा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को दिया था। जिसके मजदूर कार्य कर रहे थे और लापरवाही के कारण शटरिंग गिरने की घटना हुई।

मानवीय चूक से घटना
अकस्वा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के महाप्रबंधक केबी सिंह ने दावा किया, कि आलमबाग बस अड्डे पर स्ट्रक्चर कार्य के दौरान मजदूरों से मानवीय चूक हो जिससे शटरिंग गिर गई। इस घटना में चार मजदूरों को चोट आई है। जिनका उपचार करा दिया गया सभी मजदूर सुरक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें