लखनऊ। अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अपने गृह नगर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सबकी आंखों का तारा बने हुए हैं। मंगलवार को शुभांशु शुक्ला इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला पहुंचे और बच्चों के बीच अपने बचपन की यादों में खो गए। इस दौरान सीएमएस और अटल आवासीय विद्यालय, मोहनलालगंज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं से उन्होंने सफलता के मंत्र साझा किए और बच्चों के सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब दिया।
अपने संबोधन में शुभांशु ने छात्रों को जीवन में अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालें। बड़े सपने देखें और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम करें। सपने तभी सच होते हैं जब हम खुद को उनके लिए तैयार करते हैं।
शुभांशु के सफलता के टिप्स:
- समय पर सोना और उठना, हेल्दी रूटीन अपनाना
- बड़े सपने देखना और उन्हें पाने के लिए ठोस तैयारी करना
- टाइम-टेबल बनाकर योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करना
- रोजाना छोटे-छोटे लक्ष्य तय करके उन्हें पूरा करना
- अनुशासन और मेहनत को आदत बनाना
बच्चों के सवालों का दिया धैर्य से जवाब
नक्षत्रशाला में मौजूद बच्चों ने शुभांशु से अंतरिक्ष यात्रा, कॅरिअर और सफलता के राज से जुड़े सवाल पूछे। कक्षा 11 की छात्रा कनक शुक्ला ने पूछा कि उनका रोल मॉडल कौन रहा। शुभांशु ने जवाब दिया कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा मेरे पहले आदर्श रहे। समय के साथ मैंने अलग-अलग क्षेत्रों के कई महान लोगों से प्रेरणा ली। कक्षा चार की छात्राओं अलाइजा और कियारा ने पढ़ाई के टिप्स पूछे, जिस पर उन्होंने कहा कि अनुशासन और समय प्रबंधन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सादगी ने मोहा सबका मन
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूने के बावजूद शुभांशु की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। सीएमएस के छात्र गुरूमीत सिंह, अभिनव जैन, शिवी कंसल और अटल आवासीय विद्यालय की छात्राएं रोहिणी व आरुषी ने कहा कि शुभांशु सर ने बच्चों से बहुत प्यार से बात की और हर सवाल का आत्मीयता से जवाब दिया।
महापौर ने की घोषणा, सड़क और पार्क का नाम होगा शुभांशु के नाम पर
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि त्रिवेणी नगर की एक सड़क और एक पार्क का नाम शुभांशु के नाम पर रखा जाएगा। कहा कि शुभांशु की उपलब्धि पर लखनऊ गर्व करता है। उनके लिए हम जो भी करें, वह कम है।
नक्षत्रशाला की तकनीक की तारीफ
उप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रमुख सचिव पंधारी यादव, विशेष सचिव शीलधर सिंह यादव और संयुक्त निदेशक डाॅ. राजेश गंगवार ने बताया कि शुभांशु ने नवीनीकृत नक्षत्रशाला की उन्नत तकनीक की सराहना की। उन्होंने इसे “वन ऑफ द बेस्ट प्लैनेटोरियम” बताया।
गेस्ट हाउस में किया सादा भोजन
कार्यक्रम के बाद शुभांशु ने गेस्ट हाउस में सादा भोजन किया। उनके टेबल पर दाल-चावल और पनीर की सब्जी परोसी गई। शुभांशु ने अपने पसंदीदा ब्लैक कॉफी का भी आनंद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी कामना, बेटा कियांश और माता-पिता भी मौजूद रहे।
शुभांशु शुक्ला ने सीएमएस और अटल आवासीय विद्यालय, मोहनलालगंज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं से सफलता