श्री रामलीला समिति कल्याणपुर की ओर से छह दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 27 सितंबर से शुरू
लखनऊ। श्री रामलीला समिति कल्याणपुर की ओर से छह दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 27 सितंबर से शुरू होगा। यहां दो अक्तूबर तक प्रत्येक शाम सात बजे से मंचन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी होगा। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता की भूमिका बाल कलाकार निभाते हैं जिनको लगभग दो महीने तक प्रशिक्षण दिया जाता है। श्री रामलीला समिति कल्याणपुर के महामंत्री मुकेश चंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष दशरथ के पात्र का अभिनय महेश पांडेय, केकई का गीता अधिकारी, श्री राम का अभि बिष्ट, लक्ष्मण का आदि डागी, सीता का जीविका पांडेय, भरत का ओमी पांडेय , शत्रुघ्न का मानव बिष्ट निभा रहे हैं। हनुमान का किरदार निखिल जोशी, जनक का कौशल चंद्र पांडेय और रावण का किरदार केडी जोशी निभाएंगे। समिति की ओर से विगत 23 वर्ष से रामलीला कराने के पश्चात अवशेष धनराशि से राम भवन में राम दरबार की स्थापना के साथ ही रामजानकी भवन की भी स्थापना की गई।