अयोध्या मुद्दे पर मध्यस्थता के मुद्दे पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शनिवार को लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
श्री श्री रविशंकर मध्यस्थता कमेटी के सदस्य हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही साधु संत अयोध्या मुद्दे का निपटारा किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट भी मामले में मध्यस्थता कमेटी बनाकर हल तलाश रही है।