फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले यूपी के राज्यपाल रामनाईक

Sat, 15 Jun 2019 11:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले राज्यपाल रामनाईक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचारिक भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में विजय एवं नई सरकार गठन होने के बाद राज्यपाल की केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में अमित शाह से यह पहली मुलाकात थी।

राज्यपाल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। नाईक ने गहलोत को 27 जून को अपनी पुस्तक चरैवेति!चरैवेति!! के ब्रेल लिपि के हिंदी, अंग्रेजी एवं मराठी संस्करण के लोकार्पण समारोह के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


मुंबई के केसी कॉलेज चर्च गेट में होने वाले लोकार्पण समारोह में गहलोत अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें