फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा : राजस्थान से अयोध्या पहुंची श्रीराम ज्योति यात्रा, लौटकर 51 हजार मंदिरों में जलाएगी ज्योति

Fri, 20 Oct 2023 10:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

यात्रा के संयोजक जगदीश पंचार्या ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि राम की ज्योति राजस्थान के हर घर में पहुंचे। दीपावली में राम ज्योति से राजस्थान में एक अरब दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
अयोध्या में है दीवाली जैसा माहौल - फोटो : अमित कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से निकली श्रीराम ज्योति यात्रा शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। भव्य रथ पर ज्योति लेकर पहुंचे रामराज्य चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े 21 सदस्यों ने अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन


यात्रा के संयोजक जगदीश पंचार्या ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि राम की ज्योति राजस्थान के हर घर में पहुंचे। दीपावली में राम ज्योति से राजस्थान में एक अरब दीपक जलाए जाएंगे। ट्रस्ट के प्रीतेश माथुर ने बताया कि श्रीराम ज्योति यात्रा लेकर राजस्थान जाएंगे, जहां 10 रथों के माध्यम से राजस्थान के 51 हजार मंदिरों में राम ज्योति पहुंचाई जाएगी। मंदिरों में पूजन के बाद यह राम ज्योति घर-घर भेजी जाएगी।

 सभी से अपील करेंगे कि इस दीपोत्सव में अपने घर में कम से कम 108 दीप जलाकर राममंदिर निर्माण की खुशी व्यक्त करें। यात्रा 23 अक्तूबर को राजस्थान पहुंचेगी और 24 अक्तूबर को इसी ज्योति से दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव नवीन श्रीवास्तव, सनय गडकरी समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें