फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस ड्राइविंग सीट पर बैठेगी, तो देश आगे बढ़ेगा'

Mon, 12 Aug 2013 07:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरों को प्रधानमंत्री बनाती हैं जबकि अन्य लोग पीएम पद के लिए लालायित रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की ड्राइविंग सीट पर जब-जब कांग्रेस बैठी है देश ने तरक्की की है। जैसे ही दूसरे दल ड्राइविंग सीट पर आए हमेशा गड़बड़ हुई है।

देश की गाड़ी में दूसरे दलों को बैठने की इजाजत तो मिल सकती है लेकिन इसे चलाने की नहीं। श्रमिकों के हितों की जोरदार वकालत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पहले वे संतरी हैं बाद में मंत्री।

चारबाग स्थित रविन्द्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित इंटक के 30वें प्रांतीय अधिवेशन में श्रीप्रकाश जायसवाल ने नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि अन्य दलों में नेता प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए भागते हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरों को प्रधानमंत्री बनाती हैं।
विज्ञापन


कानपुर की लाल इमली मिल से आए मजदूरों को देखकर उन्होंने कहा कि अपने आपको मिटा दूंगा लेकिन लाल इमली का वजूद मिटने नहीं दूंगा। हालांकि उन्होंने केन्द्र में गठबंधन सरकार होने के कारण कुछ मजबूरियां बताते हुए फिलहाल कोई भी वायदा करने से इन्कार कर दिया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाम पंथियों ने ट्रेड यूनियन चलाई उसी तर्ज पर साम्प्रदायिक शक्तियों ने भी अपने श्रमिक संगठन चलाए हैं। यही वजह है कि उनका पतन हो रहा है। लेकिन 68 सालों से इंटक अपने स्थान पर वैसे ही खड़ी है।
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह ने मांग की कि मिलों में मजदूरों को भी शेयर दिया जाए। इस मौके पर इंटक की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। इसमें एक बार फिर अशोक सिंह अध्यक्ष चुन लिए गए।
साधा मोदी पर निशाना
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया है कि कुछ लोग ब्रह्मचारी इसलिए रहे ताकि वह प्रधानमंत्री बन सकें।

सोनिया और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनाते हैं बनते नहीं और उन्होंने दस साल किसी और को प्रधानमंत्री बनाया है। हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी नेताओं को हिदायत दी थी कि नरेन्द्र मोदी पर प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीके से कोई टिप्पणी न की जाए। लेकिन जायसवाल खुद को रोक न सके।

भाजपा ने किया पलटवार
कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने चुटकी ली कि सच किसी न किसी दिन मुंह से निकल ही जाता है। यही श्रीप्रकाश के साथ हुआ।

उन्होंने इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी पीएम बनाते हैं। भाजपा तो यही बात बहुत पहले से कह रही है कि मनमोहन कठपुतली प्रधानमंत्री हैं। उन्हें चुना नहीं गया बल्कि सोनिया व राहुल ने बनवाया है।

डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करने की टिप्पणी करते हुए श्रीप्रकाश राहुल गांधी को भूल गए। श्रीप्रकाश को बताना चाहिए कि राहुल गांधी के बारे में उनकी क्या राय है। वह राहुल को ब्रह्मचारी मानते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें