फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार: सपा

Mon, 12 Aug 2013 07:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता और जेल और खाद्य रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। इसमें सपा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता ने भाजपा-कांग्रेस को तीसरे-चौथे पायदान का प्रतियोगी बना दिया है। चौधरी ने कहा, यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां से लोकसभा के 80 सदस्य निर्वाचित होते हैं।

देश की राजनीति में सपा के प्रति सभी प्रांतों में समर्थन बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा को अब राष्ट्रीय राजनीति में विकल्प के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि केंद्र में तीसरी ताकत ही सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों और बढ़ती स्वीकार्यता से विपक्षी दल बौखला गए हैं। अनर्गल और निराधार आरोप लगाते वक्त वे तथ्यों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इन दलों को प्रदेश में कोई भविष्य नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें