समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम (योगी आदित्यनाथ) के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। जिनपर कई एफआईआर दर्ज होती हैं, वे नारे लगाते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनमें से एक खुद भी शामिल है।
इससे पहले सपा अध्यक्ष ने कहा था कि लोकसभा चुनावों में जनता को बहकाने और भटकाने का खेल भाजपा का एजेंडा है। पांच साल केंद्र में और दो साल राज्य में भाजपा की सरकारों ने प्रशासन और सत्ता का सिर्फ दुरुपयोग करना सीखा।
अब, जब मतदाताओं के सामने जाने का मौका आया है तो वे फरेब के साथ कामों का इंद्रजाल दिखाकर भ्रम फैलाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की विकास में कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही। देश के कुल आधा दर्जन घरानों में देश की पूंजी समाहित हो गई। जनता की गाढ़ी कमाई बैंकों में जमा हुई, जिसे लेकर बड़े उद्योगपति विदेश भाग गए।