फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकायत निस्तारण में श्रावस्ती प्रदेश में अव्वल

Fri, 06 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न थानों में आईजीआरएस प्रणाली के तहत अगस्त माह में जन शिकायत निस्तारण के लिए श्रावस्ती को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। इस पर एसपी ने आईजीआरएस टीम को बधाई देकर प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ थानों में आईजीआरएस प्रणाली के तहत शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के लिए जिले को गोरखपुर जोन सहित प्रदेश में पहला स्थान मिला है। अगस्त माह में की गई समीक्षा के दौरान जिले के सभी नौ थानों को आईजीआरएस प्रणाली से शिकायत निस्तारण में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं।
एसपी घनश्याम चैरसिया ने बताया कि पुलिस कर्मियों के मेहनत के परिणाम स्वरूप श्रावस्ती का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। महिला थाना, इकौना, सिरसिया, कोतवाली भिनगा, गिलौला, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना कटरा, मल्हीपुर, सोनवा व थाना हरदत्त नगर गिरंट की रैंकिंग जोन के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें