फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज विराजेंगे गजानन, तैयारियां जोरों पर

Fri, 06 Sep 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्री गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। आज शनिवार सात से 16 सितंबर तक चलने वाले श्री गणेश पूजा महोत्सव के लिए विभिन्न पूजा समितियां अपने-अपने कार्यक्रम जारी कर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन

विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत के लिए जिलेवासी पलक बिछाए इंतजार कर रहे हैं। वहीं श्री गणेश पूजा महोत्सव समितियां भी अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कार्यक्रम स्थलों को रंग रोगन कर फूल व बिजली की झालरों से सजाया जा रहा है। भिनगा के शंकरी सिंह चौराहे पर श्री बाल गणेश पूजा समिति की ओर से श्री गणेश मूर्ति स्थापना की तैयारी की जा रही है जबकि व्यास भवन पर श्री गणेश पूजा समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वहीं युवा श्री बाल गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से पुरानी बाजार में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया हैं। कहीं पर सुंदरकांड का पाठ तो कहीं पर रासलीला व विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। इसी तरह से जिले में अन्य स्थानों पर भी श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें