फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: मंदिर से मां लक्ष्मी की मूर्ति उठा कर किया खंडित, मामले में जांच कर रही पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 05:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के तुलसीपुर इलाके में मंदिर से मां लक्ष्मी की मूर्ति उठाकर खंडित कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मंदिर से उठाई गई मूर्ति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के देवरा के मजरा कुर्मिन देवरा स्थित दुदधाधारी महराज मंदिर के गल स्थित कोटहिन माता स्थान से बुधवार भोर लक्ष्मी जी की मूर्ति नदारद मिली। तलाश के दौरान मूर्ति आम के बाग के पास खंडित अवस्था में मिली। पुजारी की सूचना पर पहुंची गिरंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा के मजरा कुर्मिन देवरा स्थित दुदधाधारी महाराज बाबा मंदिर स्थित है। मंदिर के बगल में ही कोटहिन माता स्थान है। जहां लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित थी। दुदधाधारी मंदिर के पुजारी बाबा बैजनाथ बुधवार भोर जब पूजा करने पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी जी मूर्ति नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद मूर्ति गांव निवासी आशाराम के आम के बाग में पेड़ पास रखी मिली जो खंडित थी।

इसकी सूचना पुजारी ने ग्रामीणों को दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दी। सूचना पर सीओ संतोष कुमार व नायब तहसीलदार अमरीश के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने मौका मुआयना किया। वहीं, पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने मूर्ति को मंदिर में सुरक्षित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें