फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: शिक्षक छात्राओं को दिखाता था अश्लील फिल्में, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज; अध्यापक निलंबित

Tue, 18 Mar 2025 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती

सार

Teacher suspended in Shravasti: यूपी के श्रावस्ती जिले में एक शिक्षक के द्वारा छात्राओं को अश्लील फिल्में दिखाने का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
छात्राओं को दिखाया पोर्न वीडियो। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छात्राओं को ब्लू फिल्म दिखाने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय संतलिया के सहायक शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, सिरसिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


आरोप है कि सहायक शिक्षक ने पहले पांच मार्च को विद्यालय की एक छात्रा को कक्षा कक्ष में अकेले बुलाकर ब्लू फिल्म दिखाई। छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। तब शिक्षक ने माफी मांगकर किसी तरह से मामले को सुलझाया। 12 मार्च को फिर उसने दूसरी छात्रा को ब्लू फिल्म दिखाई। सोमवार को परिजनों के विरोध के बाद बीएसए ने बीईओ गिलौला के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई तो आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले। इस पर सहायक शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बीईओ गिलौला अखिलेश कुमार को जांच अधिकारी नामित कर दिया। वहीं, सिरसिया पुलिस ने दोनों छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सही पाया गया है मामला 
जांच में प्रथम दृष्टया बच्चों के साथ दुर्व्यवहार व छेड़खानी का आरोप सही पाया गया है। तत्काल प्रभाव से सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।- अजय कुमार, बीएसए श्रावस्ती
विज्ञापन


केस हुआ दर्ज 
अभिभावकों की तहरीर पर सहायक शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।- घनश्याम चौरसिया, एसपी श्रावस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें