मम्मी पापा आप जहां हैं खुश रहें, मैं भी खुश हूं। मुझे खोजने की कोशिश न करें और न ही कोई केस ही दर्ज कराएं। मैंने मंदिर में विनोद से विवाह कर लिया है। यह कहना है श्रावस्ती निवासी रुमायशा का, जो अब रीना बन चुकी हैं। रीना व विनोद की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कुछ दिन पूर्व पूरनपुर निवासी विनोद रुमायशा के गांव में टाइल्स लगाने आया था। इस दौरान उसे रुमायशा दिखी तो दोनों एक दूजे को अपना दिल दे बैठे।
दोनों का प्यार कुछ ऐसा परवान चढ़ा तो दोनों फोन पर बातें करने लगे। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने बेटी पर दबाव बनाना शुरू किया। इस बीच उसे प्रताड़ित भी किया गया। इससे तंग आकर रुमायशा ने फोन पर साथ जीने मरने की कसम खाई और मौका पाकर पूरनपुर पहुंच गई। वहां धर्म व मजहब की दीवार तोड़ते हुए रुमायशा रीना बन गई।
इसके बाद उसने एक मंदिर में जाकर विनोद से विवाह कर लिया बाद में उसने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा हे। इसमें रीना यह कहती सुनी जा रही है कि मैं मुस्लिम हूं। हमारे यहां निकाह के बाद तलाक होता है फिर दूसरी बार निकाह होता है। इसके बाद तीसरी बार निकाह होता है तब पति के साथ रहना होता है।
हिंदू धर्म हमे पसंद हैं। मैंने विनोद से शादी की है। मैं इनके साथ खुश हूं। मम्मी पापा आप जहां हैं खुश रहें, मैं भी खुश हूं। मुझे खोजने की कोशिश न करें और न ही कोई केस ही दर्ज कराएं। मैंने मंदिर में विनोद से विवाह कर लिया है। रुमायशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।