फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुधमुंहे बच्चे का सहारा लेकर महिला से किया दुष्कर्म... पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दीवान घायल

Thu, 19 Jun 2025 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले के सिरसिया के फटवा में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुधमुंहे बच्चे का सहारा लेकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी (लाल टीशर्ट में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के सिरसिया के फटवा में ऑटो से उतर कर मंगलवार शाम मायके जा रही महिला को बाइक सवार ने जंगल में रोक लिया। इस दौरान महिला के दुधमुंहे बच्चे को छीनकर पटक कर मारने की धमकी देते हुए महिला से दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान जहां आरोपी के पैर में गोली लगी वहीं दीवान को भी चोट आई। उसके कब्जे से पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद किया। एसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार सिरसिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती मंगलवार को अपने एक वर्षीय बच्चे को गोद में लेकर मायके जा रही थी। इस दौरान वह भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित फटवा के निकट ऑटो से उतर कर पैदल जंगल रास्ते जा रही थी।

ये भी पढ़ें - कोर्ट परिसर से दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा
विज्ञापन


इस दौरान नहर पुल पर मौजूद थाना क्षेत्र के गुलरा निवासी अनीश पुत्र छोट्टन ने बाइक से उसका पीछा किया। जैसे ही युवती जंगल में सूनसान स्थान पर पहुंची तभी अनीश ने बाइक रोक कर युवती से उसके दुधमुंहे बच्चे को छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने अन्यथा बच्चे को पटक कर मार डालने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया।

महिला की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार देर रात आरोपी बाइक से नेपाल भागने की फिराक में था। उसे थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय व एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव ने टीम के साथ छोटकी सुइया गुलरा मार्ग पर घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में जहां मुख्य आरक्षी भोला सिंह गिर कर घायल हो गए। वहीं, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल अनीश के कब्जे से पुलिस ने बाइक, 315 बोर तमंचा, कारतूस, मोबाइल व 1050 रुपये बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। वहां से इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें