फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आए चौकीदार की मौत , चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 19 Jun 2025 01:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के अलीनगर में हाईवे पार कर रहे चौकीदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 
विज्ञापन
मृतक चौकीदार व गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर अलीनगर गांव के पास बुधवार रात सड़क पार कर रहे राजेश गुप्ता (45) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


राजेश की बहन सलोनी ने बताया कि वह रात भोजन के बाद गांव के पास स्थित एक मैरिज लॉन की रखवाली करने जा रहे थे। हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन फानन मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।  


ये भी पढ़े- Lucknow Covid Cases: लखनऊ में मिले पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब तक 43 मरीज मिल चुके हैं पॉजिटिव; देश में मिला नया वेरिएंट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Monsoon Alert: सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा


एसओ तनुज पाल ने बताया कि बहन सलोनी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी संभव है।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पिता की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजेश गुप्ता के निधन के बाद पत्नी रामावती बेसुध हैं। बेटा विष्णु (18), अंशू (15), अंशुमान (12) गहरे शोक में हैं। बेटी शिल्पी विवाहित है, लेकिन पिता की मौत से वह भी टूट गई है। बहन सलोनी ने दाह संस्कार की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शव का इंतजार करते बिलखते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें