फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News : करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 19 Oct 2023 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा जोगा गांव निवासी सिराज (12) पुत्र अकरम गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कपड़ा सुखाने के लिए आंगन में बंधे तार पर कपड़ा डाल रहा था।
विज्ञापन
करंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में पिपरहवा जोगा गांव में गुरुवार एक किशोर बिजली की चपेट में आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी बिजली की चपेट में आ गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

                        
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा जोगा गांव निवासी सिराज (12) पुत्र अकरम गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कपड़ा सुखाने के लिए आंगन में बंधे तार पर कपड़ा डाल रहा था। जैसे ही सिराज ने तार पकड़ा तभी तार पर करंट होने के कारण वह बिजली की चपेट में आ गया। बेटे को तार से चिपका देख शोर मचाते हुए उसे बचाने पहुंची मां गुड़िया (35) भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने केबल काटकर अलग किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं मां बेटे की मौत के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष सिरसिया विशुनदेव पांडे ने बताया कि जानकारी है, लेकिन परिजनों की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें