फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकील ने श्रवण के दूसरे बेटे सहित दोनों गवाहों के कत्ल की भी रची थी साजिश

Tue, 07 Feb 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक श्रवण साहू व शोकाकुल उनकी पत्नी निर्मला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयुष साहू की हत्या के मामले में जेल जाने से बचने के लिए अकील ने हर दांव खेला। उसने आयुष के पिता श्रवण के अलावा उनके दूसरे बेटे सुनीत और दो गवाहों को भी जान से मारने की सुपारी दी थी। 
विज्ञापन


बीते वर्ष एसटीएफ के हत्थे चढ़े मुन्ना बजरंगी के शूटरों ने यह खुलासा किया था। अकील के गुर्गों से पूछताछ में सामने आया कि  शूटरों को श्रवण के साथ उसके बेटे सुनीत को भी ठिकाने लगाने का सौदा किया गया था।

अकील ने बीते साल जेल में रहने के दौरान श्रवण और दोनों गवाहों की हत्या का ताना-बाना बुना था। उसने मुन्ना बजरंगी के शूटर को सुपारी दी थी। हालांकि, वारदात से पहले ही एसटीएफ ने शूटरों को दबोच लिया था। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने इन शूटरों की इंटरोगेशन रिपोर्ट तैयार की थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने शूटरों की कार्यशैली जानने के लिए यह इंटरोगेशन रिपोर्ट मंगाई है। इस रिपोर्ट से मुन्ना बजरंगी के शूटर और अकील के बीच की केमिस्ट्री समझने में काफी मदद मिली है। 

रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों के आधार पर राजधानी पुलिस ने छानबीन की गई तो श्रवण के साथ उसके बेटे को भी रास्ते से हटाने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अकील मुकदमा खत्म करने के लिए किसी भी हद तक खून-खराबा फैलाने को तैयार था। वह हर सूरत पर आयुष हत्याकांड की पैरवी खत्म कराना चाहता था। वारदात वाली रात अगर श्रवण के साथ उसका बेटा होता तो शूटर उसे भी खत्म कर देते। इस खुलासे के बाद पुलिस ने श्रवण के बेटे और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। गवाहों को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें