फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नृत्य, संगीत के साथ फैशन में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित रिवायत 8.0 के तीसरे दिन शुक्रवार को कला, अभिव्यक्ति और उत्साह का संगम दिखा। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य में जलवा बिखेरने के साथ मेकअप, स्टाइलिंग परिधान फैशन में भी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकल वर्ग में लोहिया विवि अव्वल रहा। सामूहिक वर्ग में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने बाजी मारी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नाटक व रंगकर्म प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अभिनय की छाप छोड़ी। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर काव्योम फाउंडेशन रहा। कव्वाली में इतियास खान एंड ग्रुप की प्रस्तुतियों ने रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें