फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व डाक निदेशक कृष्ण कुमार टॉप 25 चेंजमेकर्स में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ परिक्षेत्र के डाक निदेशक रहे कृष्ण कुमार यादव ब्यूरोक्रेट्स इंडिया की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर जारी टॉप 25 चेंजमेकर्स सूची में शामिल हुए हैं। डाक विभाग में तकनीक आधारित व नागरिकों पर केंद्रित पहलों के कारण उन्हें स्थान मिला है। अभी कृष्ण कुमार गुजरात परिक्षेत्र में पोस्टमास्टर जनरल हैं। सूची में विदेश सचिव, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित तमाम आईएएस, आईपीएस, आईएफएस व केंद्रीय सिविल सेवाओं के अधिकारी हैं। आजमगढ़ निवासी कृष्ण कुमार यादव ने लखनऊ में डाक निदेशक पद पर रहने के दौरान डाकघरों से गंगाजल की बिक्री शुरू करवाई। वह कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने गुजरात में प्रथम जेन-जी थीम आधारित डाकघर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें