फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से लखनऊ की 14 व प्रदेश की 121 राजनीतिक पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत जारी नोटिस में इन पार्टियों से पिछले छह वर्षों में कोई भी चुनाव न लड़ने पर एक हफ्ते में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विशाख जी ने बताया कि अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ के 14 सियासी दलों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें जन रक्षा पार्टी, महिला स्वाभिमान पार्टी, हिंद साम्राज्य पार्टी, राष्ट्रीय जनप्रिय पार्टी, राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी, अखिल भारतीय जनता सहारा पार्टी, भारतीय बेरोजगार पार्टी, भारतीय ग्रामीण दल, भारतीय जन जन पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय जागरूक दल, भारतीय युवा क्रांति पार्टी, देशवादी पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम पार्टी, इंडियन सर्वहित पार्टी कार्यालय शामिल हैं। जवाब न देने पर इन पार्टियों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें