- बालवाटिका और आंगनबाड़ी स्तर पर दो-तीन अक्षर वाले सरल शब्द पढ़ने, अपने नाम की पहचान, एक से नौ तक की संख्याओं की पहचान, लेखन और गणना की क्षमता परखी जाएगी।
- कक्षा एक में चार से पांच सरल शब्दों वाले वाक्य पढ़ने तथा 20 तक की संख्याओं की पहचान, एक-अंकीय जोड़ और घटाव का आकलन होगा।
- कक्षा दो में छह से आठ वाक्यों के अज्ञात पाठ को स्पष्टता से पढ़कर 75 फीसदी प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे। साथ ही 99 तक की दो-अंकीय संख्याओं का जोड़-घटाव हल करना होगा।
- कक्षा तीन में आठ से दस वाक्यों के अज्ञात अनुच्छेद को समझकर पढ़ने और 75 फीसदी प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे। गणित में तीन अंकीय जोड़-घटाव और दो-अंकीय गुणा के 75 फीसदी प्रश्न सही हल करने होंगे।