फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों को नहीं मिल रहीं जमीनें

Fri, 26 Sep 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मॉडल स्कूल खोले जाने हैं। इन स्कूलों के लिए विकास खंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर पांच एकड़ जमीन चाहिए। पर स्थिति यह है कि इन स्कूलों को खोलने के लिए जमीनें ही नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रभा त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर मॉडल स्कूलों को खोलने के लिए जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि यदि कहीं पर निर्धारित दूरी के अनुसार जमीन नहीं मिल रही है तो छह से आठ किलोमीटर की दूरी पर जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव भेजा जाए।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मॉडल स्कूल खोले जाने हैं। इन स्कूलों में इंटर तक की शिक्षा सीबीएससी पैटर्न पर देने की योजना तैयार की गई है।

राज्य परियोजना निदेशालय को विगत दिनों समीक्षा के दौरान पता चला कि कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, चित्रकूट, महोबा, कन्नौज, मेरठ, बागपत, शामली, मऊ और गाजियाबाद को छोड़कर अन्य जिलों ने अभी तक जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें