फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक हफ्ते के लिए भी आपके हो सकते हैं 'बेजुबां'

Fri, 27 Jun 2014 10:41 AM IST
आशुतोष मिश्रा /अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जू प्रशासन अब वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अनूठी योजना लागू करने जा रहा है। इस योजना के तहत चंद हजार रुपये चुकाकर आप अपने मनपसंद वन्यजीव को गोद ले सकेंगे।
विज्ञापन


लाखों की अंगीकरण कीमत वाले ऐसे ही तमाम वन्यजीवों को अब वन्यजीव प्रेमी एक हफ्ते, एक महीने और तीन महीने के शॉर्ट टर्म के लिए गोद ले सकेंगे।

वन्यजीवों से जुड़ने और प्राणि उद्यान की आय बढ़ाने के लिए जू प्रशासन इस नई योजना को लांच करने जा रहा है।

कार पार्किंग के नए रेट पर भी बनी सहमति

प्रमुख सचिव वन वीएन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई परामर्शदात्री समिति की बैठक में जू के विकास के लिए नई वन्यजीव अंगीकरण योजना के साथ कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।

जू में जल्द ही विदेश से कंगारू, जिराफ, जेब्रा और ऊरांगओटान लाए जाने के लिए भी हरी झंडी मिल गई है। बैठक में जू के भीतर बन रही कार पार्किंग के नए रेट के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

ये रेट नगर निगम की पार्किंग की दर से होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव वन ने जू में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

हफ्ते के लिए भी गोद ले सकेंगे वन्यजीव

दो-दो लाख की अंगीकरण धनराशि वाले बड़े वन्यजीवों को अब शार्ट टाइम के लिए भी गोद लिया जा सकेगा।

जू की अंगीकरण योजना में वन्यजीवों को सहजता से रखने के लिए इस प्रस्ताव पर आला अधिकारियों ने तत्काल सहमति जताई।

निदेशक ने बताया कि इस योजना के तहत अगले दो-तीन दिनों में साप्ताहिक, एक महीने और त्रैमासिक अवधि की अंगीकरण धनराशि का प्लान घोषित कर दिया जाएगा।

अभी कुछ वन्यजीवों की अंगीकरण राशि अधिक होने के चलते लोग योजना से जुड़ नहीं पाते हैं।

वर्तमान की अंगीकरण धनराशि

सफेद बाघ/रायल बंगाल टाइगर-----दो लाख
हाइब्रिड बब्बर शेर-----1.5 लाख
जिराफ -----1.5 लाख
गैंडा----- एक लाख
तेंदुआ----- एक लाख
भालू-----30 हजार प्रति
जेब्रा-----30 हजार प्रति
हूक्कू बंदर-----20 हजार
चिम्पांजी-----20 हजार
विज्ञापन

चलेंगी 3डी फिल्में, आयेगा अनाकोंडा

जू में डवलप होने वाले इंटरप्रटेशन सेंटर को उच्च तकनीक से लैस किया जाएगा। यहां आने वाले दिनों में वन्यजीवों पर आधारित नई थ्रीडी तकनीकी की फिल्में दर्शक देख सकेंगे।

इसके अलावा यहां डायनासोर पार्क को भी डवलप किया जाएगा। यहां कृत्रिम अनाकोंडा लगाए जाने की बात चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें