फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड- 19 के फैलते संक्रमण के बीच लखनऊ में खुलीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानें, नियमों का पालन जरूरी

Tue, 26 May 2020 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच राजधानी लखनऊ में मंगलवार से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानें खुल गई हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में आने वाले इलाकों मसलन अमीनाबाद, लाटूश रोड, नजीराबाद, बीएन रोड, कैंट रोड, कैसरबाग, लालबाग, चौक व निशातगंज समेत करीब दर्जन भर से अधिक बाजार फिलहाल बंद रहेंगे।

विज्ञापन


कॉम्प्लेक्स में भी लेफ्ट-राइट की तर्ज पर 33 फीसदी ही दुकानें खुल सकेंगी। अगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सेंट्रल एसी लगा हुआ है तो उसे अनिवार्य रूप से बंद रखना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कॉम्प्लेक्स की सभी दुकानें 26 मई से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही खुल सकेंगी। एक दुकान में एक समय दो से तीन ग्राहक ही प्रवेश कर सकेंगे। सभी को मास्क लगाना होगा। दुकानें छह दिन ही खुलेंगी। एक दिन बंद रहेंगी। उस दिन पूरे कॉम्प्लेक्स को सैनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन न करने पर 5 लाख तक का जुर्माना झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें