फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगा दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
स्कूटी में रखा मांस
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बिरयानी दुकानदार रिजवान ने तीन युवकों पर उन पर प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाते हुए पीटने का आरोप लगाया है। घायल रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि महोना के कसाई मोहल्ला वार्ड-10 निवासी रिजवान रविवार और बृहस्पतिवार को महोना स्थित बड़ी मस्जिद के पास बिरयानी का ठेला लगाता है। बताया कि वह रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बाजारखाला के बिलौजपुरा से भैंस का मांस लेकर महोना जा रहा था।
आरोप है कि इटौंजा-महोना रोड स्थित शराब के ठेके के पास कुछ लोगों ने उसे घेरकर रोका और प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। पुलिस ने घायल रिजवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

तीन युवकों पर लगा आरोप, एफआईआर दर्ज : डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित रिजवान की तहरीर पर सानू निवासी वार्ड नंबर-9, नगर पंचायत इटौंजा, राणा यादव निवासी वार्ड नंबर-4, नगर पंचायत इटौंजा और सूरज निवासी ग्राम सराय उसरना के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। रिजवान की स्कूटी की डिकी में मिले मांस को भी पुलिस ने जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन

स्कूटी में रखा मांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें