फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में दुकानदार और फूल विक्रेता की मौत

Sat, 04 Jan 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क हादसों में दुकानदार और फूल विक्रेता की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सरिया व सीमेंट दुकानदार प्रशांत राय (31) की मौत हो गई। इसके अलावा रहीमाबाद इलाके में डीसीएम की टक्कर से फूल विक्रेता हरदोई निवासी सर्वेश मौर्य (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पारा के सूर्यनगर के रहने वाले प्रशांत राय बृहस्पतिवार शाम गर्भवती पत्नी रुचि को दिखाने के लिए स्कूटी से अस्पताल गए थे। बहनोई शिशिर सिंह ने बताया अस्पताल में पत्नी को छोड़कर कुछ देर में लौटने की बात कही। इस बीच मानकनगर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां उनकी मौत हो गई। प्रशांत की पत्नी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं।

इसके अलावा हरदोई के संडीला स्थित आबिद खेड़ा निवासी किसान सर्वेश मौर्य शुक्रवार तड़के गांव के सुरेश, अंकित, शिवबालक, गोविंद व अन्य के साथ फूल लेकर गोमती नगर फूल मंडी बेचने पिकअप से जा रहे थे। रहीमाबाद बॉर्डर पर ईंट-भट्टा के पास किनारे की फूलों की बोरियों को देखने के लिए उतरे थे। इस दौरान तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी फूलमती व तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें