लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अहिरन ढकवा इलाके में बीती रात चोरों ने पांच दुकानों पर धावा बोला और शटर तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने केस दर्ज कराया है।
अहिरन ढकवा निवासी मनोज यादव की एचसीएल चौकी के करीब परचून की दुकान है। पास में ही संजय नाम से चाय के दो होटल और विमलेश व सुमित यादव की एक-एक पान की दुकान है। बीती रात चोरों ने इन सभी की दुकान पर धावा बोला। मनोज की दुकान से पांच हजार रुपये और 70 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। विमलेश की दुकान से पांच हजार का सामान, सुमित की दुकान से पांच हजार का सामान और दोनों चाय के होटल से 25-30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब पीड़ित दुकान पहुंचे तो घटना का पता चला।