फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मांगी लाखों रुपये की रंगदारी, क्लीनिक में मिला धमकी भरा पत्र

Mon, 06 Aug 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र के मुंशी पुलिया पर डेंटल ञ्चलीनिक चलाने वाले डॉञ्चटर को जिला जेल में बंद एक शूटर ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बदले में 24 घंटे में दो लाख रुपये की रकम क्लीनिक के बाहर रात 11 बजे छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


धमकी भरा पत्र उनके क्लीनिक में सुबह एक बंद लिफाफे में मिला, लिफाफे में 120 रुपये भी थे। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

इंदिरानगर सी ब्लॉक निवासी डॉ. शोभित गुप्ता की मुंशी पुलिया के प्राइम प्लाजा में डेंटल क्लीनिक हैं। डॉ. शोभित के मुताबिक, रविवार सुबह 9:30 बजे उनका सहयोगी क्लीनिक खोलने गया। जैसे ही शटर उठाया तो अंदर एक बंद लिफाफा मिला, जिसे उसने डॉ. शोभित को सौंप दिया।
विज्ञापन


डॉ. के मुताबिक लिफाफे में एक धमकी भरा पत्र और 120 रुपये मिले। इसकी जानकारी गाजीपुर इंस्पेञ्चटर को दी। थाने पहुंचकर उन्होंने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

तुम छोटे डॉक्टर हो महीना नहीं दे पाओगे

धमकी भरे पत्र की स्केन कॉपी - फोटो : amarujala
खुद को जिला जेल में बंद शूटर बताने वाले बदमाश ने धमकी वाले पत्र में लिखा कि तुम पर हमारी 24 घंटे नजर है। तुम्हारे बारे में हमारे आदमियों ने सब पता कर लिया है। रात में 11 बजे अपने क्लीनिक के बाहर दो लाख रुपये रखकर चुपचाप निकल जाना।

इससे तुम आराम से रहोगे।  तुम छोटे डॉक्टर हो महीना नहीं दे पाओगे। तुम को जाने दे रहा हूं। तुम सोच लो पैसा या मौत। इस लेटर को मजाक में लिया तो 7 अगस्त से देख लेना, फिर देखते है कि तुमको पुलिस बचा लेती है।

दे दोगे तो ठीक नहीं तो हमारे आदमी मारकर बाहर निकालना जानते हैं। इंस्पेक्टर गाजीपुर राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। डॉक्टर के परिवारीजनों पर पुलिस टीम लगातार नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें