फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापार में घाटे से भी परेशान थे शोभित... नहीं मिली थी मदद

विज्ञापन
गुलालाघाट पर शोभित के परिजन।
विज्ञापन
लखनऊ। कर्ज तले दबे चौक के अशरफाबाद निवासी कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) को व्यापार में भी घाटा हुआ था। उनके साथी कारोबारियों ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

कर्ज लेकर दुकान शुरू करने वाले शोभित मुनाफा न होने से परेशान थे। रविवार देर रात उन्होंने पत्नी सुचिता (43) और बेटी ख्याति (16) के साथ आत्महत्या कर ली थी।

शोभित की राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से कपड़े की दुकान थी। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि शोभित कर्ज न चुका पाने से तनाव में थे। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है, जिसे फोरेंसिक टीम जांच के लिए ले गई है। लिखावट की भी जांच होगी।
विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम के बाद शोभित के परिजन शव लेकर चले गए। तीनों शवों का एक साथ गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शोभित के भाई शरद व शेखर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान दोनों की आंखें नम रहीं।



सुचिता ने मां को बताई थी परेशानी

कर्ज से परेशान होने पर शोभित की पत्नी सुचिता ने मां को फोन किया था। उन्होंने कई बार पूरी बात बताते हुए मदद करने के लिए कहा, लेकिन मायके वालों की ओर से कोई उनका हाल लेने नहीं आया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में शोभित और सुचिता ने आपबीती लिखी है। दोनों ने कई लोगों से मदद मांगी थी, पर किसी ने हाथ नहीं बंटाया।



जांच के लिए भेजा गया हार्ट व विसरा

तीनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल रही। पैनल ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका बताई गई है। डॉक्टरों ने हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा है, जिसे प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें