फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले : अब्बास हमारे सदस्य होते तो सपा ने उन्हें चुनाव लड़ाया होता, परिवारों में तो खटपट होती रहती है...

Wed, 19 Jul 2023 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगेगे। यदि पार्टी उनसे लड़ने के लिए कहेगी तो जरुर लड़ लेंगे। 
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि अगर सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी हमारे सदस्य होते तो उन्हें सपा ने विधान सभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ाया होता। उन्होंने लोकसभा चुनाव में समावेशी गठबंधन इंडिया की जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि सहयोगी जिताऊ कैंडीडेट देंगे तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मांगेंगे। लेकिन, अगर पार्टी लडाना चाहेगी तो जहां से कहेगी, वहां से लड़ लेंगे। उन्होंने विपक्ष के समावेशी गठबंधन इंडिया की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी के हित में कोई काम नहीं कर रही है। इसलिए विपक्षी गठबंधन इंडिया पर आम लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो पूरी तरह से नौकरशाही के हवाले है। कोई भी काम बिना चढ़ावे के नहीं हो रहा है।

समावेशी गठबंधन इंडिया के सहयोगियों को यूपी में सीट देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जो दल राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन में शामिल होंगे, वे सब यूपी में भी मिलकर लड़ेंगे। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के सवाल पर कहा कि अगर वह सपा के सदस्य होते तो सपा ने उन्हें अपने टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ाया होता। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी पहली बार भाजपा-बसपा गठबंधन में ही उभरकर सामने आया था। मुख्तार कभी सपा के सदस्य नहीं रहे। अलबत्ता मुख्तार के बड़े भाई सिगबतुल्ला अंसारी और अफजाल अंसारी जरूर सपा के साथ थे।
विज्ञापन


सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर कहा है कि जहां उन्हें उचित लगता है, वे मौर्य के बयानों का खंडन करते हैं। शिवपाल ने कहा कि आजमगढ़ में सपा जिसे भी टिकट देगी, उसे इस बार जिताकर लाएंगे। उपचुनाव में उनका साथ नहीं लिया गया, वरना परिणाम दूसरे होंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में खटपट सभी के यहां होती है, लेकिन अब उनका पूरा परिवार एक साथ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें