फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल सिंह यादव बोले- यूपी में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार, बजट की बंदरबांट हो रही है

Wed, 18 Dec 2024 05:00 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india

सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विकास नहीं हो रहा है। भाजपा तानाशाही लाना चाहती है। हम हमेशा ही तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहे हैं।
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। हर जगह बजट की बंदरबांट हो रही है। प्रदेश की सड़कों के गड्ढे बीते आठ साल में नहीं भरे गए हैं। वो योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के ऊपर विभाग में अनियमितताओं को लेकर लग रहे आरोपों पर जबाब दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। भ्रष्टाचार हर तरफ है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली सिर्फ छह से आठ घंटे तक ही आ रही है।
विज्ञापन




अभी उपचुनाव में जीत के लिए सरकार ने जमकर बेईमानी की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही लाना चाहती है। हम समाजवादी हमेशा से ही इसके खिलाफ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें