शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार के फैसले की खुलकर आलोचना की।
- फोटो : amar ujala
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मनोरंजन' को 'मनोरंजन' के लिए छोड़ दें और सिनेमा व साहित्य का प्रयोग अपने जहरीले एजेंडे को देश पर थोपने के लिए न करें।