फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर टिकट मांगें

Mon, 17 Jan 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अपर्णा यादव को पहले सपा के लिए काम करना चाहिए फिर कहीं से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव और अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक कार्यकर्ता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें नसीहत दी है कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए। उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए फिर टिकट की उम्मीद करनी चाहिए।

विज्ञापन


बीते कई दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। जिसके बाद से समय-समय पर उनके भाजपा में जाने की बातें कही जा रही हैं पर कई बार वह खुद भी खंडन कर चुकी हैं। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें सपा में ही रहने और पार्टी में काम करने की नसीहत दी है।

सपा के सिंबल पर ही उतारेंगे प्रत्याशी
शिवपाल सिंह यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही उतारेंगे। उनके प्रत्याशियों का कोई अलग सिंबल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में शिवपाल ने पहले ही कह दिया है कि अखिलेश को हमने अपनी सूची दे दी है। यह भी कहा है कि अपने स्तर पर सर्वे करा लें। जितने जिताऊ उम्मीदवार हैं, उन्हें चुनाव में उतारा जाए। वे हमारी सूची पर काम कर रहे हैं। पूरी तरह से इत्मीनान हो जाएगा तो हम दोनों बैठक कर तय कर लेंगे। अब कहीं कोई संशय नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें