फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजीत पांडेय हत्याकांड में पांचवें दिन भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों से मिले शिवपाल यादव

Sat, 26 Dec 2020 07:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुजीत के परिजनों से मिले शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी हत्या का कारण तक नहीं तलाश सकी। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज पूर्व प्रधान के बेटे ने वारदात की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) या सीबीआई को सौंपने की मांग की हैं। पुलिस ने गैरजनपद के आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। हम सुजीत के परिजनों के साथ हैं और हरसंभव उनकी मदद करेंगे।

सुजीत पांडेय के बेटे अजय पांडेय ने अपने परिवार व अपनी स्थायी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा, हत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने हत्याकांड की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत का कहना हैं कि परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है। लखनऊ में रह रहे आपराधिक इतिहास वाले दो बाहरी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें