फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी उपचुनाव: सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल सिंह यादव भी शामिल

Tue, 15 Nov 2022 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को मैनपुरी उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में अखिलेश यादव सहित कई और नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल किया है। हालांकि शिवपाल अभी तक उपचुनाव से दूर हैं।

विज्ञापन


पार्टी के महासचिव प्रो रामगोपाल यादव की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, प्रो रामगोपाल यादव, आजम खां, जया बच्चन, नरेश उत्तम पटेल के बाद शिवपाल सिंह यादव का नाम है।
विज्ञापन


इसी तरह माता प्रसाद पांडेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. मनोज पांडेय, धर्मेंद्र यादव, राजाराम पाल सहित कुल 40 लोगों को सूची में शामिल किया गया है।

मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई है। अब इस सीट पर डिंपल यादव का प्रत्याशी बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें