फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने निकाला दिल का गुबार, कहा- ये धर्मयुद्घ है अब पीछे नहीं हटूंगा

Tue, 11 Sep 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सम्मेलन में शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद पहली बार शिवपाल सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर अपने दिल का गुबार निकाला और अपने अपमान की पीड़ा व्यक्त की। लखनऊ के गोमती नगर में श्रीकृष्ण वाहिनी के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिवपाल यादव ने कहा कि मैं पिछले दो साल से इंतजार कर रहा था लेकिन मुझे सम्मान नहीं मिला। नेताजी से चर्चा कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया है अब इससे पीछे नहीं हटूंगा।

विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि मैंने कोई मंत्री पद नहीं मांगा था। ये बात सपा के रजत जयंती समारोह के मंच से भी कही थी लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।

शिवपाल ने कहा कि बहुत सारे लोग दुविधा में थे। अब जब मोर्चा का ऐलान हो गया है तो मिलकर सामाजिक न्याय और परिवर्तन की लड़ाई लड़ेंगे। देश और प्रदेश की गरीब जनता की तकदीर बदल देंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब जुट जाओ। बहुत काम करना है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में मुझे हराने की कोशिश की गई। लेकिन फिर भी मैं 50 हजार वोट से जीता। पांडवों ने तो पांच गांव मांगे थे पर मैंने कुछ नहीं मांगा।  उन्होंने कहा कि वो संगठन का राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर विस्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

श्री कृष्णा वाहिनी शिवपाल समर्थकों का समूह है। मंगलवार को हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिवपाल को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, विजय यादव व अशोक यादव मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें