प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
अलीगढ़ से दीपक चौधरी, हाथरस (सुरक्षित) से मिथलेश देवी, मथुरा से चौधरी जगबीर सिंह नौहवार, सीतापुर से विजय कुमार मिश्रा, हरदोई (सुरक्षित) से संजय भारतीय को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा प्रतापगढ़ से जयसिंह यादव 'एडवोकेट', कन्नौज से सुनील कुमार राठौर, अकबरपुर से महेंद्र सिंह यादव, फतेहपुर से महेश चंद्र साहू व सलेमपुर से डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।