फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर वर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भाई ने किया शिवपाल यादव का स्वागत

Mon, 24 Sep 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह साथ में अबुलजैश अंसारी
विज्ञापन

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कोर-कसर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे। इसकी बानगी रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिली।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव का स्वागत अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भाई अबुलजैश अंसारी ने किया। यही नहीं दोनों ने एक साथ मंच भी साझा किया। 

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी अबुलजैश अंसारी की सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सामाजिक पहचान होते हुए भी किनारा करती रही है। हालांकि शिवपाल कभी इसके पक्ष में नजर नहीं आए। अब जबकि शिवपाल स्वयं एक पार्टी का गठन कर चुके हैं तो वह अपने सभी पुराने संबंधों के जरिए इसे और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। हालांकि शिवपाल यादव के इस कदम के बाद चर्चाओं का दौर एक बार फिर जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें