फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे पा सकते हैं यूपी 100 की मदद, 'बुजुर्ग चौपाल' में एडीजी आदित्य मिश्रा ने दी जानकारी

Mon, 24 Sep 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हर वक्त लोंगों की मदद करने के लिए तत्पर रहने वाली यूपी 100 ने सोमवार को 'बुजुर्ग चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें यूपी 100 से सम्पर्क करने के माध्यम, किन परिस्थितियों में यूपी 100 से सहायता प्राप्त की जा सकती है और माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में जानकारी जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर के यूपी 100 भवन में किया गया। इसमें ADG यूपी 100 आदित्य मिश्रा ने बुजुर्गों को जानकारी दी कि यूपी 100 कैसे उनके लिए मददगार साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि घर से बाहर अधिक दिनों के लिए आप जब जाएं, चौकीदार व पड़ोसियों को पहले आप बताएं। जिससे कि किसी मुश्किल में आपकी मदद की जा सके। उन्होंने बुजुर्गों से भी इस योजना की जानकारियां अधिक से अधिक लोगों से साझा करने की बात कही।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूपी 100 प्रदेश के 75 जिलों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। इसके तहत पिछले एक साल में 47 लाख से अधिक सूचनाओं का निवारण किया गया है। इस सेवा ने सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाने के साथ ही महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सेवा कर सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें