फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने घोषित की समाजवादी मोर्चे के गठन की तारीख, अखिलेश को दिया वक्त

Wed, 31 May 2017 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
shivpal yadav
विज्ञापन
सपा नेता श‌िवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर फ्रंट के गठन की तारीख घोष‌ित कर दी है। अपने लखनऊ आवास पर उन्होंने कहा, सेक्युलर फ्रंट का गठन छह जुलाई को होगा। उन्होंने बताया क‌ि इस मोर्चे के अध्यक्ष मुलायम स‌िंह होंगे और संयोजक खुद श‌िवपाल रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा श‌िवपाल ने अख‌िलेश और राम गोपाल को भी वक्त द‌िया। श‌िवपाल ने कहा, अख‌िलेश पद छोड़ें और नेता जी का सम्मान वापस करें। बता दें क‌ि बीती मई को श‌िवपाल ने कहा था क‌ि नेताजी के सम्मान के ल‌िए वह सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे।

उन्होंने अख‌िलेश से भी पार्टी का राष्ट्रीय पद छोड़ने के ल‌िए कहा था। हालांक‌ि उस वक्त अख‌िलेश से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने सेक्युलर मोर्चे के गठन की जानकारी से इन्कार क‌िया था।
विज्ञापन


श‌िवपाल इस बीच योगी आद‌ित्यनाथ से भी म‌िल चुके हैं। वहीं उन्होंने तंज कसा क‌ि सपा के चापलूसों ने भी अब गमछा ओढ़ ल‌िया है। बता दें क‌ि अख‌िलेश के करीबी माने जाने वाले कई लोग भाजपा में शाम‌िल हो गए हैं। इनमें अख‌िलेश की फायरब्रांड प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक भी शा‌म‌िल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें