फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहेंगे शिवपाल, योगी सरकार ने दी जेड श्रेणी सुरक्षा

Tue, 23 May 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी और श‌िवपाल यादव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य सरकार ने सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


जेड श्रेणी की सुरक्षा के तहत दोनों नेता हमेशा 11 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे और बाहर जाने पर उन्हें पुलिस एस्कोर्ट भी मुहैया कराया जाएगा। गौरतलब है, सपा में छिड़े महासंग्राम के बाद अखिलेश सरकार ने शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाकर जेड से वाई श्रेणी कर दी थी।

योगी सरकार बनने के बाद शिवपाल की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। वीआईपी सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा के बाद सरकार ने शिवपाल की जेड श्रेणी की सुरक्षा फिर बहाल कर दी। वहीं, सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य व नगर विकास मंत्री के नाते सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें