फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सावन की शिवरात्रि पर रामनगरी में उमड़े शिवभक्त, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा नगर

Fri, 02 Aug 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

सावन की शिवरात्रि पर करीब एक लाख की संख्या में अयोध्या पहुंचे कावड़ियों व श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई और नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान नगर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्घालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की शिवरात्रि पर रामनगरी भोले के भक्तों के जयकारों से गूंज उठी। सुबह चार बजे से ही अयोध्या में जयकारे गूंजने लगे। करीब एक लाख की संख्या में पहुंचे कावड़ियों व श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई और प्रतिष्ठित पीठ नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक किया। नागेश्वर नाथ में करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी रही। यहां टुकड़ियों में भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


जलाभिषेक के बाद भक्तों का रेला रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां दर्शन-पूजन किया। कावड़ियां व भक्त सरयू का जल लेकर बस्ती स्थित भदेश्वरनाथ में अभिषेक के लिए रवाना हुए। रामनगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें